Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में इन 10 चीजों को घर लाना है शुभ, धन-गृह क्लेश और सेहत से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के 9 दिन बेहद शुभ होते हैं. इस दौरान व्रत और पूजा-पाठ के अलावा कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना भी शुभ होता है. इससे न सिर्फ घर में सकारात्मकता का वास होगा, बल्कि कई समस्याओं का अंत होता है. आइए जानते हैं नवरात्रि में किन 10 चीजों को घर लाना शुभ होता है.

Shardiya Navratri 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल शारदीय नवरात्रि का त्योहार आश्विन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है, जिसका उत्सव कुल 9 दिन तक चलता है. इस दौरान मां दुर्गा के नव स्वरूपों की उपासना की जाती है और व्रत रखा जाता है. साल 2025 में 22 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि का पर्व चलेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना भी शुभ होता है. इससे न सिर्फ मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं, बल्कि अपनी विशेष कृपा भी परिवारवालों पर बनाए रखती हैं.

आज हम आपको शास्त्रों में बताई गई उन 10 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शारदीय नवरात्रि में आप कभी भी खरीद सकते हैं. इससे न सिर्फ आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा, बल्कि गृह क्लेश, खराब सेहत और धन की कमी आदि समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है.

शारदीय नवरात्रि में जरूर खरीदें ये 10 चीजें

शारदीय नवरात्रि के दौरान धातु, सोने, चांदी या पीतल से बनी देवी-देवताओं की मूर्ति को खरीदना शुभ होता है.

नवरात्रि में संपत्ति, वाहन, बर्तन, फर्नीचर और घर का सामान खरीदना शुभ होता है.

नवरात्रि के दौरान श्रृंगार का सामान और कपड़े खरीदना भी शुभ माना जाता है.

पीपल, बरगद, तुलसी, अशोक, कमल, केला, बेल और नीम आदि धार्मिक पेड़-पौधे शारदीय नवरात्रि के दौरान खरीदना शुभ होता है. इन्हें आप अपने घर या किसी पवित्र स्थल में लगा सकते हैं. साथ ही नियमित रूप से इनकी पूजा करें और इनमें जल चढ़ाएं.

  1. कामधेनु गाय की मूर्ति घर में होना बेहद शुभ होता है. खासकर नवरात्रि के दौरान कामधेनु गाय की मूर्ति को खरीदकर घर में लाने से सकारात्मकता बढ़ती है. साथ ही देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है और परिवारवालों के जीवन में खुशियों का सामंजस्य बना रहता है.
  2. शारदीय नवरात्रि के दौरान गाय का घी खरीदना शुभ होता है. घी खरीदने के बाद नियमित रूप से मां दुर्गा के सामने उसका दीपक जलाएं. इससे आपका घर खुशियों से भरा रहेगा और आर्थिक संकट दूर होगा.
  3. नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदकर घर लाएं और उसे मां के चरणों में अर्पित करें. इससे परिवार में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होगा. पर्व के समाप्त होने के बाद आप सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख सकते हैं.
  4. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जौ सृष्टि की पहली फसल है. नवरात्रि के दौरान जौ खरीदकर लाएं और मां दुर्गा को अर्पित करें. इससे आपको माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.
  5. पीले चावल को शुभता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इसलिए नवरात्रि में पीले चावल खरीदकर मां दुर्गा को जरूर अर्पित करें.
  6. नवरात्रि के दौरान घर में यंत्र की स्थापना करने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ता है. मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के दौरान आप दुर्गा यंत्र, लक्ष्मी यंत्र, शनि यंत्र या विष्णु यंत्र खरीद सकते हैं. साथ ही नियमित रूप से यंत्रों की पूजा करें.

[smart_post_show id=”58845″]
[instagram-feed feed=1]