बस्ती पुलिस ने रूधौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों को भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन सर द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रूधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में थाना रूधौली पुलिस टीम ने इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया।थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस टीम ने चारों अभियुक्तों को हिरासत में लिया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में ग्राम अरदा, रूधौली, जनपद बस्ती निवासी गरीबुल्लाह (48 वर्ष) पुत्र लैस मोहम्मद, सलीम (39 वर्ष) पुत्र लैस मोहम्मद, फिरोज (22 वर्ष) पुत्र गरीबुल्लाह और इरशाद (20 वर्ष) पुत्र गरीबुल्लाह शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में SSI शिव कुमार यादव, HC जयसिंह चौरसिया और कांस्टेबल अमित सिंह शामिल थे, जो सभी थाना रूधौली, जनपद बस्ती से थे।

















