श्रावस्ती में तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश:डगमरा नाला उफनाया, पक्की सड़क कटान की जद में; कार्रवाई की मांग

श्रावस्ती में पिछले तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की पहाड़ियों पर हुई वर्षा के कारण डगमरा नाला उफान पर है। नाले के पानी से आसपास के क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं और कटान के कारण क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार, सिरसिया क्षेत्र के सर्रा बोझी के मजरा डगमरा गाँव की मुख्य सड़क नाले के कटान की जद में आ गई है। सड़क कटान होने से मार्ग भी अवरुद्ध हो रहा है, जिससे इस रास्ते से गुजरने वाले बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान रोकने के लिए ठोकर या तटबंध का निर्माण किया जाए तो इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि आसपास के कई मजरों की खेतिहर भूमि भी धीरे-धीरे कटान की चपेट में आ रही है। पहले भी कई लोगों की कृषि भूमि नाले के कटान में समाहित हो चुकी है।स्थानीय लोगों ने इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Mnt

हिमाचल में बाहर से आते हैं 80% बीज: नौणी यूनिवर्सिटी की आत्मनिर्भर बीज क्रांति, 5 FPC के साथ शुरू किया उत्पादन

बीज उत्पादन – फोटो : सोशल मीडिया विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें हिमाचल प्रदेश में...

हिमाचल में बाहर से आते हैं 80% बीज: नौणी यूनिवर्सिटी की आत्मनिर्भर बीज क्रांति, 5 FPC के साथ शुरू किया उत्पादन

बीज उत्पादन – फोटो : सोशल मीडिया विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें हिमाचल प्रदेश में...

हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब प्रशासन की कार्यवाही शुरू।

रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे। मिठौरा ब्लाक के मदनपुरा गोसदन में हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के...

दरअसल जिले के कुछ इलाकों में लगातार तीन दिनों से हल्की तो कुछ में तेज बारिश हो रही है, जिससे नदी, तालाब और गड्ढे पानी से भर गए हैं। ऐसे में संभावित हादसों से बचने के लिए सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।