श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भूतपूर्व सेवारत सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण करने के लिए जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिले के भूतपूर्व/सेवारत सैनिको एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सर्वोच्च वरीयता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिए विशेष बल दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिकों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होने भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक में उनकी समस्याएं सुनी और पूर्व सैनिकों के कल्याण तथा सुविधाओं की योजनाओं में लाभान्वित कराने का निर्देश दिया।जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कर्नल अरून सूर्यवंशी ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं सभी सैनिक बन्धु के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय, जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य सैनिक बन्धु एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे।

















