Dead Bull Body Left on Road Causes Trouble

0
1

बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक की शंकरपुर ग्राम पंचायत में 3-4 नवंबर की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक सांड़ की मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर HP पेट्रोल पंप के सामने हुआ।

.

जानकारी के मुताबिक, सांड़ सड़क पार कर रहा था। अयोध्या-बस्ती लेन पर वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव सड़क पर पड़ा रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में हाईवे की स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। वहां से गुजरती गाड़ियां शव को कुचलती रहीं। सुबह तक शव सड़क पर पड़ा था और उससे बदबू फैल रही थी।

ग्रामीणों के मुताबिक, इससे स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव हटाने के लिए कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा था।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शव हटवाने और NH पर घूम रहे अन्ना जानवरों को पकड़ने की मांग की है, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here