श्रावस्ती में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के चंदनकूड़ी गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर रिश्तेदारों पर एक युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने युवक को अपने घर बुलाया और वहां लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची महिला को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार, चंदनकूड़ी गांव निवासी इतवारी को उसके रिश्तेदारों ने अपने घर बुलाया था। आरोप है कि वहां पुती, रैदास, शंकर और पुती की पत्नी ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान इतवारी को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंची ननकई को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने भिनगा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
श्रावस्ती में जमीनी विवाद में रिश्तेदारों ने युवक को पीटा:बीच-बचाव करने पहुंची महिला से भी मारपीट; चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
और पढ़ें
›
श्रावस्ती के नीलम इंटर कॉलेज मार्ग पर फिर कूड़ा जमा:खबर के बाद ग्राम प्रधान ने कराई थी सफाई, कुछ महीने बाद फिर गंदगी
›
रमजीता में दो माह का बच्चा बिस्तर से लापता:पुलिस घर-घर तलाश कर रही; ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी टीम के साथ जांच में जुटे
›
बस्ती में 11 हजार वोल्ट के करंट से अधेड़ झुलसा:दुद्राछ गांव में लौकी तोड़ते समय हुआ हादसा; जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
