फरेंदा के भाजपा नेता निशांत त्रिपाठी ने गोरखपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत किया गया। निशांत त्रिपाठी ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि उन्हें वरिष्ठ नेताओं का सानिध्य और मार्गदर्शन मिला। कुछ दिन पहले निषाद पार्टी के पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने फरेंदा का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने निशांत त्रिपाठी का भी जिक्र किया था। इसके बाद गोरखपुर में नेताओं से निशांत की मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं।
और पढ़ें
