श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के टांडा मध्यनगर मनोहरपुर गांव में खेत में काम करते समय करंट लगने से 55 वर्षीय चैतू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। चैतू सिंह पुत्र छंगा सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए और झुलसकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने चैतू सिंह को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया।
और पढ़ें
›
निशांत त्रिपाठी ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की:गोरखपुर में नितिन नवीन और पंकज चौधरी से भी मिले
›
दैनिक भास्कर की खबर का असर:खबर प्रकाशित होने के बाद परिजनों को मिली जानकारी, जताया आभार
›
दो माह का विक्की तीसरे दिन भी नहीं मिला:एसओजी, स्वाट और डॉग स्क्वायड समेत चार टीमें तलाश में जुटीं; पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने परिवार से मुलाकात की
