श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिल्ट सफाई और स्क्रैपिंग को लेकर बैठक हुई। इसमें नहरों की सिल्ट सफाई के कार्यक्रम के अनुमोदन, क्रियान्वयन और सत्यापन पर चर्चा की गई। नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड-6, श्रावस्ती ने जिलाधिकारी के सामने नहरों की सफाई के लिए कार्ययोजनाएं पेश कीं। ये योजनाएं सरयू नहर खण्ड-प्रथम नानपारा, सरयू नहर खण्ड-नानपारा, सरयू नहर खण्ड-3, 4, 5 बहराइच, सरयू नहर खण्ड-प्रथम बलरामपुर और चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण खण्ड-बलरामपुर के अधिशासी अभियंताओं ने तैयार की थीं। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए श्रावस्ती जिले में 280.500 किलोमीटर नहरों की सफाई का प्रस्ताव है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि काम शुरू करने से पहले एक समिति बनाई जाए। इस समिति में संबंधित उपजिलाधिकारी, सहायक अभियंता और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जूनियर इंजीनियर शामिल होंगे। यह समिति नहरों की सिल्ट सफाई और स्क्रैपिंग के कार्यों का सत्यापन करके रिपोर्ट देगी। बैठक में विकास शिरोमणि सिंह, मलखान सिंह, अखिलेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने नहरों की सिल्ट सफाई पर की बैठक:280.500 किमी नहरों की सफाई के लिए बनी समिति, सत्यापन के निर्देश
और पढ़ें
›
लालगंज में ग्रामीणों का प्रदर्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार:बाइक-ठेले की टक्कर के बाद विवाद में कुदाल से हमला, गंभीर घायल की लखनऊ में मौत हुई
›
कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा:पूर्व कैबिनेट मंत्री की SIR में पारदर्शिता की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में शामिल होने की अपील
›
श्यामदेउरवा में पुलिस ने दो शराब तस्कर को दबोचा:26 पैकेट बरामद, केस दर्ज करके भेज जेल
