गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर श्यामदेउरवा पीएचसी के सामने रविवार को दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। नागेश्वर पुत्र राजेंद्र (30) और सतीश पुत्र जगदीश प्रसाद (22), मिर्जापुर साहबगंज, थाना राजघाट, गोरखपुर के निवासी हैं। उनके साथ सूरज पुत्र श्यामबिहारी (28), शिकारपुर, थाना भिटौली, महराजगंज के निवासी थे। तीनों गोरखपुर से महराजगंज जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने जा रही पिपरपाती निवासी सुहेल की बाइक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद सुहेल को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया। घायल सूरज को जिला चिकित्सालय सदर, महराजगंज भेजा गया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। श्यामदेउरवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर दो बाइकें टकराईं:हादसे में चार घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर
BREAKING
NEWS

















