बस्ती में मोबाइल टावरों से लिथियम बैटरी चोरी कर बाजार में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की आठ लिथियम बैटरी, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने गोंडा जिले में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दो मोबाइल टावरों से 14 बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है। मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार भोर में चैनपुरवा ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा गया। उनकी पहचान गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के दुनियापुरवा चंगेरी निवासी लवकुश सिंह (32) और बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी सुनील कुमार यादव (33) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन साथियों उत्कर्ष सिंह, अमित सिंह और सावन सिंह के साथ मिलकर 11-12 अक्टूबर की रात गोंडा के अल्लीपुर बनुआ गांव स्थित मोबाइल टावर से आठ लिथियम बैटरियां चोरी की थीं। इससे पहले 29-30 सितंबर की रात परसपुर थाना क्षेत्र के मलाव गांव स्थित इंडस टावर से छह बैटरियां चोरी की थीं।
बस्ती में मोबाइल टावरों से बैटरी चुराने वाले दो गिरफ्तार:आठ लिथियम बैटरी, मोटरसाइकिल और चार फोन मिले; 3 साथियों ने कबूला
और पढ़ें
›
आशा कर्मियों ने एफआईआर वापस लेने की मांग की:महराजगंज में पैदल मार्च कर लंबित भुगतान और सहमतियां लागू करने का ज्ञापन सौंपा
›
सोनहा-पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी:भानपुर और सोनहा में चौपाल लगाकर हेल्पलाइन नंबर बताए
›
खुली बैठक में ग्रामीणों को जनगणना के लिए जागरूक किया:बनगई में खंड विकास अधिकारी ने परिवारों से जनगणना कराने की अपील की
