’’
श्रावस्ती। डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी परियोजना अधिकारी प्रवीण यादव ने बताया है कि ’’पी०एम० सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’’ के अन्तर्गत निजी आवासों में ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप पावर प्लांट लगाने पर राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा देय सब्सिडी (अनुदान) दिया जा रहा है। घरेलु विद्युत उपभोक्ता द्वारा ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप पावर प्लांट लगाये जाने हेतु एम०एन०आर०ई०, भारत सरकार द्वारा नेशनल पोर्टल विकसित किया गया है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु उपभोक्ता द्वारा नेशनल पोर्टलhttps://pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है, जिसके उपरान्त उपभोक्ता द्वारा यूपीनेडा के पंजीकृत वेण्डर का चयन कर अपने यहा संयंत्र की स्थापना करायी जाती है।
योजनान्तर्गत उपभोक्ताओं को ऑनग्रिड संयंत्र की स्थापना पर धनराशि रू0 60,000.00 प्रति किलोवाट की दर से तथा हाईब्रिड संयंत्र की स्थापना पर अनुमानित लागत धनराशि रू0 80 से 90 हजार प्रति किलोवाट की दर से आती है। योजनान्तर्गत केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना कराये जाने पर 01 किलो वाट के लिए कुल अनुमन्य अनुदान 45 हजार रूपये, 02 किलो वाट के लिए 90 हजार रूपये एवं 03 किलो वाट या उससे अधिक पर 1 लाख 08 हजार रूपये का अनुदान दिया जा रहा है।
उपभोक्ता द्वारा स्थापित कराये गये रूफटॉप संयंत्र से प्रति किलोवाट औसतन 4-5 यूनिट बिजली का उत्पादन प्रतिदिन होता है। संयंत्र से उत्पादित होने वाली विद्युत का उपभोग भवन स्वामी द्वारा करने के उपरान्त अवशेष विद्युत ग्रिड में चली जाती है, जिसका नेटमीटरिंग के माध्यम से विद्युत बिल में समायोजन संबंधित डिस्काम द्वारा किया जाता है। उपभोक्ता द्वारा सोलर संयंत्रो की स्थापना में व्यय की गयी धनराशि की प्रतिपूर्ति विद्युत बिल के बचत के रूप में 3 से 4 वर्षों में वसूल हो जाती है। संयंत्र का जीवनकाल लगभग 25 वर्ष का होता है। इसलिए शेष 21 वर्षों तक संयंत्र से उत्पादित विद्युत उपभोक्ता को निःशुल्क प्राप्त होती है।
वर्तमान में जनपद श्रावस्ती के कुल 1704 लाभार्थियों द्वारा अपने घरों पर कुल मेगावाट क्षमता के सोलर रूफटॉप की स्थापना करायी जा चुकी है उक्त स्थापित संयंत्रो से प्रतिदिन लगभग यूनिट का उत्पादन हो रहा है जिससे प्रतिदिन लगभग धनराशि रू० की बचत हो रही है और साथ ही कार्बन एम्बीसन को करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान किया जा रहा है।
विशेष सूचना- अनुदान दिये जाने, की उक्त योजना मार्च 2027 तक ही संचालित है। इसलिए अन्तिम समय का इन्तजार किये बिना आज ही अपना आवेदन कर सोलर रूफटॉप का अधिष्ठापन कराते हुये अनुदान का लाभ प्राप्त करें। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, श्रावस्ती से सम्पर्क किया जा सकता है।
















