डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सेवा और लेनदेन संबंधी वायस काल के लिए बनी 1601 नंबर सीरीज का दायरा बढ़ाकर ई-कॉमर्स, खुदरा कारोबार, अस्पताल, एयरलाइंस, खाद्य और राइड-हेलिंग एग्रीगेटर समेत कई क्षेत्रों तक कर दिया है। शुक्रवार को जारी फैसले में प्राधिकरण ने पात्रता के मानदंड भी तय किए।
दूसरे चरण में निदान प्रयोगशालाएं, इंटरनेट सेवा प्रदाता, वाहन बिक्री, दूरसंचार सेवा प्रदाता, ट्रैवल एजेंसियां, वाहन मरम्मत और सर्विसिंग तथा ऋण सेवा प्रदाता शामिल किए गए हैं।
TRAI ने बढ़ाया दायरा
ट्राई के अनुसार, पिछले तीन वर्ष में न्यूनतम 500 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली इकाइयां ही इसके लिए पात्र होंगी। दूरसंचार विभाग की ओर से आवंटित 1601 नंबर सीरीज सरकार और बैंकिंग, वित्तीय सेवा तथा बीमा (बीएफएसआइ) क्षेत्र से बाहर पात्र इकाइयों के लिए है।
BREAKING
NEWS
















