Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश पुलिस अधीक्षक द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई...

पुलिस अधीक्षक द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई संविधान की शपथ*

*

*भारत का संविधान* अंगीकृत किए जाने के उपलक्ष्य में *आज दिनांक 26 नवंबर 2026* को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा एवं उसके मूल आदर्शों के पालन की शपथ दिलाई गई।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थानों, चौकियों, थाना कार्यालयों एवं अग्निशमन केंद्रों पर भी संबंधित प्रभारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराते हुए शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री आलोक कुमार सिंह,* प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार सहित समस्त शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

*भारत का संविधान*
*प्रस्तावना*

*”हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प लेते हैं।”*