Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अशोक कुमार द्वारा संविधान दिवस के अवसर...

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अशोक कुमार द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर शिविर कार्यालय गोण्डा में पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।*

संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा शिविर कार्यालय गोण्डा में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गई ।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व के मूल्यों से जोड़ता है । संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक के साथ-साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी का भी नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है । पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्षता, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करने तथा कानून के समक्ष सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया । पुलिस सेवा के दौरान संविधान एवं विधि के प्रावधानों का पालन करते हुए जनसेवा, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा तथा समाज में कानून-व्यवस्था एवं न्यायपूर्ण वातावरण बनाए रखने के प्रति सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।