*
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा जनपदीय यूपी-112 को कम से कम रिस्पांस टाइम पर मौके पर पहुंचकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु दिए गए सख्त निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में-
दिनांक- 27.10.2026 को कॉलर अभय श्रीवास्तव द्वारा यूपी 112 पर सूचना दी गई कि एक बच्चा उम्र करीब 04 वर्ष, जो ग्राम पीलीभीत चुटकी रोड थाना कोतवाली देहात के पास काफी देर से घूम-घूम कर रो रहा है, अपने परिजनों व घर का पता नहीं बता पा रहा है । उपरोक्त प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल यूपी 112 (पीआरवी 8411) की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों तथा चौराहों पर उक्त बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी ली गई तो काफी देर पूछताछ करने पर एक महिला द्वारा बच्चे की पहचान कर उसके परिजनों व गांव के संबंध में जानकारी दी गई। जानकारी के आधार पर बच्चे को उसके गांव लाला जोत थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर पहुंचकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया l पुलिस टीम द्वारा की गई समय से त्वरित कार्यवाही एवं सूझबूझ से बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया गया । यूपी 112 पुलिस टीम की इस तत्परता की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई।
*पुलिस टीम का विवरण*
कमांडर- का0 सनी कुमार
सबकमांडर- म0का0 निधि पटेल
पायलट- हो0गा0 मधुसूदन तिवारी
*यूपी 112 आमजन की सेवा एवं सुरक्षा के लिए 24×7 तत्पर है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें।*
