पुलिस ने 118 लीटर कच्ची शराब नष्ट कराई:22 मामलों की शराब न्यायालय के आदेश पर थाना परिसर में नष्ट की गई

0
0

बृजमनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर 118 लीटर कच्ची शराब नष्ट कराई। यह शराब आबकारी अधिनियम के 22 मामलों से जुड़ी थी। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा की निगरानी में थाना परिसर में न्यायालय द्वारा तय जगह पर शराब नष्ट की गई। निर्देश के मुताबिक, इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने यह जानकारी दी। इस दौरान अकबाल अहमद, उपनिरीक्षक दीपक कुमार और अमरनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here