Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश पुणे में कानून का खौफ खत्म: ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटते...

पुणे में कानून का खौफ खत्म: ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटते ले गया थार ड्राइवर, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे में एक बार फिर थार कार का कहर देखने को मिला है। पुणे जिले के बारामती में एक ट्रैफिक कांस्टेबल को काली थार एसयूवी ने टक्कर मारकर घसीट दिया। घटना सम्यक चौक पर हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कांस्टेबल का नाम दत्तात्रेय भोसले बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार भोसले ई-चालान की जांच कर रहे थे, तभी चालक ने अचानक गाड़ी तेज रफ्तार से भगा दी। भोसले गाड़ी के बोनट पर लटके रह गए।

उन्हें करीब 40 से 50 फीट तक घसीटा गया, जिसके बाद वे गाड़ी से गिर पड़े। गिरने से उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।