महराजगंज के पुरंदरपुर थाने में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में धनतेरस, लक्ष्मी पूजा, दीपावली और छठ महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता फरेंदा की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने की। पुरंदरपुर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार कनौजिया भी मौजूद रहे। इसमें क्षेत्र के नागरिक, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, पूजा समिति के आयोजक, व्यापारी और डीजे व साउंड सिस्टम संचालक शामिल हुए। दीपशिखा वर्मा ने आयोजकों से शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। उन्होंने पूजा पंडालों और छठ घाटों पर सुरक्षा, अग्निशमन उपकरण, बिजली की सुरक्षित व्यवस्था और साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीजे और साउंड सिस्टम संचालकों से तय समय और ध्वनि सीमा के भीतर साउंड बजाने को कहा गया। उन्हें भड़काऊ गाने नहीं बजाने के निर्देश भी दिए गए। गौरव कुमार कनौजिया ने कहा कि बाजारों और पूजा स्थलों पर भीड़ को देखते हुए आयोजक स्वयंसेवक तैनात करें और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस को सहयोग देने और त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने का भरोसा दिया। पुलिस अधिकारियों ने शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
पुरंदरपुर थाने में त्योहारों को लेकर बैठक:पुलिस ने धनतेरस, दीपावली और छठ पर शांति बनाए रखने की अपील की
और पढ़ें
›
निचलौल में सफाईकर्मी की मौत:चार साल से ब्लॉक में तैनात थे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंजतजार
›
खेतों में पानी-जमा होने से धान की फसल को नुकसान:बस्ती के साऊघाट में किसान चिंतित, सब्जियों की फसल भी खराब
›
बारिश के बाद जमुनहा में कोहरा और ठंडक बढ़ी:श्रावस्ती में खेतों और सड़कों पर कम हुई दृश्यता; किसानों ने गेहूं और सरसों की फसल पर असर की आशंका जताई
