तत्काल टिकट नहीं मिलती? इन खास टिप्स से मिनटों में बुक होगी कन्फर्म सीट

0
1

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्यौहारों का मौसम आते ही लाखों लोग अपने घर लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं। दीवाली की रौनक अभी पूरी तरह थमी भी नहीं कि छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं।

इस दौरान घर जाने के लिए ट्रेन सबसे सस्ता, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प माना जा रहा है। लेकिन भारी भीड़ के चलते लगभग सभी ट्रेनों में पहले से ही रिजर्वेशन फुल हो चुका है।

ऐसे में ज्यादातर यात्री अब तत्काल टिकट के भरोसे हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) पर तत्काल टिकट बुक करते समय सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि आपका नंबर आने से पहले ही सारी सीटें खत्म हो जाती हैं। कई बार इंतजार के बाद भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता।

यही कारण है कि लोग परेशान हो जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको सात खास टिप्स बताएंगे, जिनसे आपके तत्काल टिकट कन्फर्म होने की संभावना काफी बढ़ सकती है।

बुकिंग का समय क्या है?

तत्काल टिकट खिड़की यात्रा की तारीख से ठीक एक दिन पहले ट्रेन के मूल प्रस्थान स्टेशन से खुलती है।

  • AC क्लास: सुबह 10:00 बजे
  • स्लीपर/ नॉन-AC क्लास: सुबह 11:00 बजे

बुकिंग से पहले करें ये तैयारियां

बुकिंग शुरू होने से पहले की गई तैयारी आपका कीमती समय बचा सकती है।

  • IRCTC अकाउंट: बुकिंग समय से कुछ मिनट पहले अपना आईआरसीटीसी अकाउंट लॉग इन रखें।
  • आधार Authentication: अपने IRCTC प्रोफाइल पर आधार प्रमाणीकरण पूरा करके रखें।
  • मोबाइल नंबर: आधार से लिंक मोबाइल नंबर चालू रखें ताकि ओटीपी तुरंत प्राप्त हो सके।
  • यात्री विवरण: यात्रियों के नाम, उम्र और अन्य विवरण पहले से मास्टर लिस्ट में तैयार रखें।
  • ट्रेन का चयन: अपनी ट्रेन संख्या, यात्रा की तारीख और क्लास पहले से तय करके रखें।
  • पेमेंट ऑप्शन: पेमेंट के लिए UPI या नेट बैंकिंग का विकल्प पहले से तैयार रखें।

बुकिंग करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • तत्काल कोटा: सर्च करते समय कोटा विकल्प में ‘Tatkal’ ही चुनें।
  • सटीक जानकारी: यात्रियों और यात्रा से जुड़ी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • OTP सत्यापन: आने वाले OTP को तुरंत दर्ज कर सत्यापन पूरा करें।
  • तुरंत पेमेंट: बिना देरी किए पेमेंट प्रक्रिया को तुरंत पूरा करें।

जरूरी सावधानियां

  • किसी भी अनजान एजेंट या फर्जी थर्ड-पार्टी ऐप्स के झांसे में आने से बचें।
  • टिकट बुकिंग के लिए किसी बॉट (Bot) या ऑटो-क्लिक टूल का इस्तेमाल न करें, ऐसा करने पर आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, आज रात चंडीगढ़ से रवानगी; 12 को बरौनी से वापसी करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here