दीपावली और छठ से पहले जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा जांच शुरू की है। रविवार को अपर जिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पटाखा दुकानों और भंडारण की जांच की। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप सिंह यादव, पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय, पुलिस टीम और फायर विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छह बिंदुओं पर जांच की। इनमें पटाखों का भंडारण, स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस और उसकी वैधता, चौहद्दी और नक्शा, आसपास का इलाका और बिजली विभाग के तय मानक शामिल थे। अधिकारियों ने दुकानदारों को न्यायालय, पुलिस मुख्यालय और शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा। दुकानों पर बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र रखने, आसपास धूम्रपान रोकने और तय मात्रा से अधिक पटाखे नहीं रखने की हिदायत दी। लाइसेंस की शर्तों का पालन करने को भी कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से सावधानी से आतिशबाजी करने और बच्चों को पटाखों से दूर रखने की अपील की।
पुरानी बस्ती में पटाखा दुकानों की जांच हुई:दीपावली-छठ से पहले एडीएम और एएसपी ने फायर टीम के साथ छह बिंदुओं पर परखी सुरक्षा
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में पत्नी को लेने गया युवक लापता:13 अक्टूबर से नहीं मिला, मां ने मारपीट कर गायब करने का आरोप लगाया
›
बृजमनगंज में रामलीला मेले की शुरुआत:राम ने रावण का वध किया, मंगलवार रात अग्नि परीक्षा और भरत मिलाप के बाद दो दिवसीय मेला खत्म होगा
›
नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:कलवारी पुलिस ने भेजा जेल
