जमुनहा, श्रावस्ती। विकासखंड जमुनहा की ग्राम पंचायत राजापुर पुरैना के मजरा पुरैना से आला और मूसे गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत या विकास का काम नहीं हुआ है। बरसात के बाद सड़क की हालत और खराब हो गई। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। बाइक और साइकिल सवार संतुलन खोकर गिर जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
स्थानीय राहगीर सुरेश, याकूब, राजू, उत्तन और हबीब ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
राजापुर पुरैना से आला-मूसेगांव का संपर्क मार्ग बदहाल:जगह-जगह गड्ढे, पानी भरने से राहगीरों को परेशानी; ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
और पढ़ें
›
दीपावली से पहले जमुनहा के बाजारों में खरीदारी बढ़ी:नासिरगंज, बदला चौराहा और मल्हीपुर समेत बाजारों में लाइटें, पटाखे और सजावटी सामान की दुकानें सजीं
›
धार्मिक स्थलों को धमकी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर गश्तबढ़ी:महराजगंज में 84 किलोमीटर सीमा पर SSB जवान तैनात
›
बस्ती में टेराकोटा के सामान की मांग बढ़ी:2500 रुपये का फाउंटेन आकर्षण बना, दो रुपये के दीये भी पसंद किए जा रहे
