Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई,...

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:00 AM (IST)

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर तीन नवंबर को हुए बम धमाके के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपित 20 वर्षीय हरप्रीत को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है।

 20 वर्षीय हरप्रीत को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है (फोटो- फेसबुक)

HighLights

  1.  20 वर्षीय हरप्रीत को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है

  2. हरप्रीत ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर एक नेता पर की थी फायरिंग

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर तीन नवंबर को हुए बम धमाके के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपित 20 वर्षीय हरप्रीत को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है।

शनिवार को हरप्रीत को लेकर पुलिस श्रीगंगानगर पहुंची और अनूपगढ़ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। हरप्रीत गुरदासपुर जेल में फायरिंग के मामले में बंद था।

हरप्रीत ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर 24 अक्टूबर को अकाली कार्यकर्ता कैप्टन सिंह पर फायरिंग की थी। पुलिस के अनुसार, वह रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में गिरफ्तार महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह के संपर्क में था। उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान में हुई बातचीत के सबूत मिले हैं।