Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home राष्ट्रीय समाचार UP: ‘2027 चुनाव से पहले बुंदेलखंड में बड़ा सियासी धमाका, बसपा के...

UP: ‘2027 चुनाव से पहले बुंदेलखंड में बड़ा सियासी धमाका, बसपा के पूर्व सांसद प्रत्याशी मयंक द्विवेदी सपा में शामिल

बांदा: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से 2024 में बसपा के प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की।

मयंक द्विवेदी के सपा में शामिल होते ही बांदा-चित्रकूट और पूरे बुंदेलखंड की स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 2024 में बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले मयंक अब सपा के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करेंगे।

ALSO READ: Jaunpur: चोरी के शक में नाबालिग को बांधा, आंखों पर पट्टी बांधने का वीडियो वायरल

राजनीतिक परिवार से आते हैं मयंक द्विवेदी

संबंधित खबरें

मयंक द्विवेदी का परिवार लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहा है।उनके पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी नरैनी विधानसभा सीट से वर्ष 2007 में बसपा के विधायक रह चुके हैं। मयंक द्विवेदी खुद भी स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं और दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।बसपा से लंबे समय तक जुड़े रहे परिवार के सदस्य का अब सपा में जाना स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से चर्चा का विषय बन गया है।

Also Read: गोण्डा: स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त और 7 का चालान

2027 से पहले बदले समीकरण!

मयंक द्विवेदी के सपा में शामिल होने का घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है,जब प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। उनके सपा में आने के बाद बांदा-चित्रकूट क्षेत्र में पार्टी की रणनीति और स्थानीय संगठन में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सपा में शामिल होने के बाद मयंक द्विवेदी ने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है।अब देखने वाली बात होगी कि बांदा-चित्रकूट की राजनीति में उनका यह नया सफर किस तरह आगे बढ़ता है और आने वाले चुनाव में इसकी क्या भूमिका रहती है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: ‘2027 चुनाव से पहले बुंदेलखंड में बड़ा सियासी धमाका, बसपा के पूर्व सांसद प्रत्याशी मयंक द्विवेदी सपा में शामिल appeared first on Breaking Tube.

[custom-twitter-feeds feed=4] Follow @mntnewsbharat