BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार Amethi: इंटरलॉकिंग में गड़बड़ी पर अमेठी डीएम की कार्रवाई, ग्राम पंचायत प्रशासक...

Amethi: इंटरलॉकिंग में गड़बड़ी पर अमेठी डीएम की कार्रवाई, ग्राम पंचायत प्रशासक से 1.61 लाख वसूली के आदेश

Amethi: ग्राम पंचायत ठेंगहा में इंटरलॉकिंग कार्य में वित्तीय अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्रवाई की है। डीएम ने आदेश जारी कर ग्राम पंचायत ठेंगहा की प्रशासक सुदामा देवी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकारी धनराशि की वसूली के निर्देश दिए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मामले में आशीष तिवारी पुत्र शेषधर तिवारी, अनिल पांडेय पुत्र शिवमूर्ति पांडेय व अन्य निवासी ग्राम पंचायत ठेंगहा की ओर से शिकायत की गई थी। शिकायत में ग्राम पंचायत में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया गया था। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में पारसनाथ सिंह के खेत से नरेंद्र सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित होने की बात सामने आई। जांच रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित स्थान के बजाय दूसरे स्थान पर इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया। कार्य में इस्तेमाल की गई कुछ ईंटों के गायब होने और कार्य की प्राथमिकता दर्ज नहीं किए जाने जैसी अनियमितताओं का भी जांच में उल्लेख किया गया।

ALSO READ: UP: सहारनपुर में महिला जेई से छेड़छाड़ और जबरन शराब पिलाने की कोशिश का आरोप, मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

मामले में प्रशासक सुदामा देवी की ओर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया गया कि संपर्क मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों की मांग पर इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया था। तकनीकी समस्या के कारण वर्क आईडी नहीं बन पाने की बात भी स्पष्टीकरण में कही गई। हालांकि जांच के बाद प्रस्तुत स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना गया। जांच दस्तावेजों के अनुसार इंटरलॉकिंग कार्य पर कुल 3,22,396 रुपये की धनराशि खर्च की गई थी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने आदेश जारी कर 1,61,198 रुपये की धनराशि वसूल किए जाने के निर्देश दिए हैं। यह वसूली भू-राजस्व की भांति किए जाने का आदेश दिया गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर को कार्रवाई से संबंधित आदेश की प्रति उपलब्ध कराने तथा आवश्यक विभागीय कार्रवाई पूरी कराने को कहा गया है। ग्राम पंचायत ठेंगहा में विकास कार्य से जुड़ी इस कार्रवाई के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

The post Amethi: इंटरलॉकिंग में गड़बड़ी पर अमेठी डीएम की कार्रवाई, ग्राम पंचायत प्रशासक से 1.61 लाख वसूली के आदेश appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat