Home राष्ट्रीय समाचार Ghazipur: नंदगंज पुलिस का बड़ा एक्शन! कार से तस्करी कर ले जाई...

Ghazipur: नंदगंज पुलिस का बड़ा एक्शन! कार से तस्करी कर ले जाई जा रही 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Ghazipur: गाजीपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चार पहिया कार से करीब 48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि गाजीपुर के थाना नंदगंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चार पहिया कार में ले जाई जा रही करीब 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पिपरही तिराहे के पास संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार संख्या MP13CC2952 से दो पेटी किंगफिशर बीयर, दो पेटी अंग्रेजी व्हिस्की तथा नौ बोतल रॉयल स्टैग शराब बरामद हुई।

ALSO READ: UP: गोण्डा में चार मोबाइल और बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक फोन बरामद

संबंधित खबरें

पुलिस ने मौके से संतोष कुमार यादव, अखिलेश कुमार साहनी, दानिश अली और रोशन राय उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 48 लीटर बताई जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना नंदगंज में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

The post Ghazipur: नंदगंज पुलिस का बड़ा एक्शन! कार से तस्करी कर ले जाई जा रही 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat