/* ===== MOBILE ===== */ @media (max-width: 600px) { .mnt-newsbar { height: 34px; } .mnt-datetime { height: 34px; min-width: 195px; padding: 0 7px; font-size: 10px; } .mnt-live { height: 34px; flex-basis: 50px; font-size: 9px; } .mnt-live-dot { width: 6px; height: 6px; } .mnt-flash { height: 34px; flex-basis: 100px; font-size: 10px; } .mnt-flash::after { border-top-width: 17px; border-bottom-width: 17px; } .mnt-ticker-window { height: 34px; } .mnt-ticker-track a { font-size: 11px; padding: 0 14px; } }
Home राष्ट्रीय समाचार Chandauli: मुगलसराय सब्जी मंडी में व्यापारियों का धरना चौथे दिन भी जारी

Chandauli: मुगलसराय सब्जी मंडी में व्यापारियों का धरना चौथे दिन भी जारी

Chandauli: सोमवार को मुगलसराय सब्जी मंडी में फल-सब्जी व्यवसायी (विक्रेता) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों का धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। व्यापारी फल और सब्जी बेचने के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने समेत अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।इसी दौरान मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर सब्जी मंडी पहुंचीं। सोनकर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने धरनारत व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों की जानकारी ली।

जानिए क्या है पूरा मामला?

धरने में मौजूद एक महिला ने कहा कि फल-सब्जी बेचने वाले कई लोग दलित और गरीब समाज से आते हैं। उनका उद्देश्य विवाद करना नहीं, बल्कि रोजगार के लिए उचित और व्यवस्थित स्थान की मांग करना है। उन्होंने कहा कि यदि मंडी या दुकान के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाए तो व्यापारी सम्मानपूर्वक अपना रोजगार चला सकेंगे। महिला ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात की जाती है, लेकिन फल-सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने हाल में फल विक्रेताओं के ठेले हटाए जाने की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और इसे अमानवीय बताया।

ALSO READ: Saharanpur: गोगा जी की म्हाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, बोले- बाबा के दरबार में मिलती है शांति

संबंधित खबरें

उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाए कि चुनाव के समय दलित और गरीब समाज के लोगों से समर्थन लिया जाता है, लेकिन उनके अधिकारों और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता।इस दौरान उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनकर, महामंत्री बृजमोहन प्रसाद सोनकर, मंत्री बिल्लू सरदार, मीडिया प्रभारी मनोज जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद सोनकर, पारस सोनकर, विशाल सोनकर, सचिन सोनकर, अनिल सोनकर, विजय प्रसाद, राम सिंह सोनकर, अवधेश साहिल समेत बड़ी संख्या में फल-सब्जी विक्रेता और व्यापारी मौजूद रहे।

The post Chandauli: मुगलसराय सब्जी मंडी में व्यापारियों का धरना चौथे दिन भी जारी appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat