Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home राष्ट्रीय समाचार हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की...

हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल

हाथरस: हाथरस में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी।

पूरा मामला सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के हाईवे पर उमरावपुर के पास का है। जानकारी के मुताबिक थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला वुधू निवासी 24 वर्षीय विवेक यादव, पुत्र विजयपाल सिंह यादव, अपने दोस्त को अस्पताल देखने के लिए जा रहे थे।बताया गया है कि इसी दौरान उमरावपुर के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके साथ मौजूद दोस्त को भी गंभीर चोटें आईं।

ALSO READ: Mathura: यमुना से खुलेआम हो रहा अवैध खनन, बिरला मंदिर चौकी से चंद कदमों पर गुजर रहीं बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विवेक यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल उनके दोस्त को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

संबंधित खबरें

विवेक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे ज्यादा दुखद बात यह है कि विवेक की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। वहीं, परिवार हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

The post हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल appeared first on Breaking Tube.

[custom-twitter-feeds feed=4] Follow @mntnewsbharat