लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार Amethi में व्यापारियों की स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, दो...

Amethi में व्यापारियों की स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, दो नामजद आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Amethi: बाईपास पर व्यापारियों की स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बीच नामजद चार आरोपियों में से दो ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी सूरज सोनी और शिवपूजन के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं, मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बंदोईया निवासी यश तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह अपने साथी आदर्श तिवारी के साथ लखनऊ से अमेठी लौट रहा था। दोनों व्यापारी स्कॉर्पियो से बाईपास मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान चार लोगों ने उनकी एसयूवी के सामने अपनी कार खड़ी कर रास्ता रोक दिया। आरोप है कि कार से उतरने के बाद आरोपियों ने यश तिवारी को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।

ALSO READ: UP: बहराइच में तालाब किनारे मिला 55 वर्षीय शख्स का शव, इलाके में फैली सनसनी

संबंधित खबरें

फायरिंग में चली गोली स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ते हुए यश तिवारी के कान के पास से निकल गई। अचानक हुई फायरिंग से वाहन में सवार दोनों व्यापारी सहम गए। आरोप है कि फायरिंग के बाद आरोपी यहीं नहीं रुके और व्यापारियों की गाड़ी का पीछा भी किया। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद से ही पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। इसी बीच सूरज सोनी और शिवपूजन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि फायरिंग के मामले में नामजद दो आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

The post Amethi में व्यापारियों की स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, दो नामजद आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat