छावनी पीएचसी के आरोग्य मेले में 18 मरीजों की जांच:सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा पहुंचे; परिसर में जलभराव से परेशानी

0
0

बस्ती के छावनी क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। दोपहर 2 बजे तक 18 मरीजों की जांच की गई। आयुष चिकित्सक डॉ. साजिया खान ने मरीजों को परामर्श दिया। बदलते मौसम के बीच मेले में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा पहुंचे। फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य और वार्ड बॉय बहादुर भी मौजूद रहे। पीएचसी के सामने परिसर में जलभराव है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके साथ आए लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर रविवार लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का पर्याप्त प्रचार नहीं होता। इस वजह से कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती और मेला सामान्य दिनों जैसा ही दिखाई देता है। ग्रामीणों ने मेले की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत बताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here