छेड़खानी की शिकायत पर युवती के पिता-दादा पर हमला:श्रावस्ती में एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

0
0

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में छेड़खानी की शिकायत करने पर युवती के पिता और दादा के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनका गला दबाया और लाठी-डंडे व ईंट से सिर पर हमला किया। शनिवार को शाम 5:00 बजे के बाद पुलिस विभाग ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी हुई थी। इसकी शिकायत करने पर विपक्षी पक्ष के लोग नाराज हो गए और विवाद करने लगे।
आरोप है कि विपक्षियों ने शिकायतकर्ता और उनके पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायतकर्ता ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने शिकायत के आधार पर इकौना थाने में मुकदमा अपराध संख्या 215/2026 दर्ज किया। इसमें पॉक्सो एक्ट की धारा 9एम/10 लगाई गई हैं।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी की टीम ने कार्रवाई की। शनिवार, 31 अक्टूबर को राहुल कश्यप पुत्र संदीप कश्यप, निवासी मोहल्ला कबीर नगर, कस्बा इकौना को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मामले से जुड़े एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। दोनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here