रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस समझौते से भारतीय नौसेना के जहाजों की हवाई रक्षा क्षमता और अधिक …और पढ़ें
नौसेना के बराक मिसाइल सिस्टम को अपग्रेड करेगा इजरायल (फोटो- एक्स)
HighLights
-
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए
-
अनुबंध के मुताबिक, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का व्यापक उन्नयन किया जाएगा
पीटीआई, नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात बराक प्वाइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम के उन्नयन और पुराने उपकरणों को बदलने के लिए इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के साथ 1,976.40 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है।
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस समझौते से भारतीय नौसेना के जहाजों की हवाई रक्षा क्षमता और अधिक मजबूत होगी। इससे मिसाइल प्रणाली में आधुनिक सुविधाएं जुड़ेंगी और उसकी परिचालन क्षमता में सुधार होगा।
18 नवंबर को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। अनुबंध के तहत बराक मिसाइल प्रणाली के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का व्यापक उन्नयन किया जाएगा।
साथ ही पुराने पड़ चुके उपकरणों और तकनीक को बदला जाएगा, ताकि प्रणाली लंबे समय तक प्रभावी ढंग से काम कर सके। मंत्रालय के अनुसार, इस पहल से भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को बेहतर और अधिक प्रभावी वायु रक्षा क्षमता मिलेगी।















