श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार में अक्षय नवमी पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वे सीताद्वार झील में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। सीताद्वार की धार्मिक मान्यता रामायण काल से जुड़ी है। मान्यता है कि माता सीता का संबंध इसी इलाके से रहा है। यह स्थल इकौना तहसील मुख्यालय से करीब 7 से 8 किलोमीटर दूर टंडवा महंत क्षेत्र में है। यहां अक्षय नवमी पर वर्षों से परिक्रमा की परंपरा चली आ रही है। श्रद्धालु पहले करीब 21 किलोमीटर की 7 कोसी परिक्रमा करते हैं। इसके बाद पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के बाद 14 कोसी परिक्रमा शुरू होती है। श्रद्धालु इस दौरान धार्मिक स्थलों की परिक्रमा करते हैं। अक्षय नवमी पर यहां दूर-दराज के इलाकों से लोग आते हैं।
BREAKING
NEWS
















