सिसवा नगरपालिका स्थित श्रीश्याम मंदिर में रविवार की रात्रि भक्ति, उल्लास और सम्मान का अनुपम संगम देखने को मिला। श्री सायर माता दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान माता की मनोहारी झांकी में सहभागी बनीं तथा भक्तिमय डांडिया नृत्य की अनुपम प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान बच्चियों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया था। मां भगवती की आराधना को समर्पित उनकी कला, अनुशासन और उत्साह ने आयोजन की शोभा में चार चांद लगा दिए। उनकी इस सराहनीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करना समिति का उद्देश्य है, ताकि बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़े और वे भविष्य में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती रहें।
समिति की इस पहल ने न केवल प्रतिभागियों के चेहरों पर प्रसन्नता बिखेरी, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और भक्ति से जुड़ी लोककलाओं को सहेजने का प्रेरक संदेश भी दिया।
समारोह में ज्योतिषाचार्य पंडित सुशील उपाध्याय, अशोक बंका, राजेश जायसवाल, गिरधारी केडिया, आनंद जायसवाल, बबलू शर्मा, अनिल जायसवाल, उमा जायसवाल, गंगासागर जायसवाल, रोशन मद्धेशिया, अमर लोहिया, दिनेश भालोटिया, विनोद बंका और अंशुमान विश्वास सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सिसवा में भक्ति, प्रतिभा और सम्मान का संगम:श्याम मंदिर में दुर्गा पूजा समिति द्वारा डांडिया प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, खिले चेहरे
और पढ़ें
›
ओवरब्रिज निर्माण के लिए पृथ्वीराजमार्ग तीन घंटे बंद रहेगा:सोमवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मझिमटार में वाहनों की आवाजाही पर रोक, प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ते अपनाने को कहा
›
रास्ते के विवाद में महिला से मारपीट, धमकी:बस्ती के धोबही गांव में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
›
विधायक ने दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों को सम्मानित किया:श्रावस्ती के इकौना में महासमिति के समारोह में प्रशस्ति पत्र दिए
