1 नवंबर 2026 रविवार को शाम 6:00 के लगभग पीआरवी-5516 को सूचना मिली कि मालपुरवा भट्ठे के पास सड़क पर करीब 7 साल का बच्चा रो रहा है। वह अपना पता नहीं बता पा रहा था। सूचना देने वाले सुंदरम मिश्रा, निवासी सिसवा खुर्द, थाना सोनहा, ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
थाना सोनहा के बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक सत्यपाल चौधरी और हेड कांस्टेबल विकास सिंह मौके पर पहुंचे। बच्चे से पूछताछ के बाद बताए गए पते के आधार पर पुलिस ने दो घंटे के भीतर उसके परिजनों को सूचना दी।
गोविन्द चौहान और उनकी पत्नी सुनिता देवी, निवासी नौवागांव, थाना सोनहा, मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे की पहचान अपने 7 साल के बेटे नितिक चौहान के रूप में की। बच्चे ने भी दोनों को अपने माता-पिता के रूप में पहचाना।
पुलिस ने पहचान की पुष्टि के बाद नितिक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
BREAKING
NEWS

















