सीताद्वार सरोवर में गंदे पानी के बीच स्नान कर-रहे श्रद्धालु:कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले जलकुंभी नहीं हटाई गई, महंत ने अधिकारियों को कई बार बताया

0
4

श्रावस्ती के इकौना ब्लॉक स्थित सीताद्वार में कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले एक महीने तक चलने वाला परात स्नान शुरू हो गया है। श्रद्धालु सरोवर में स्नान करने पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां गंदा पानी और जलकुंभी फैली है। पांच दिन चलने वाले मेले की तैयारियों के बीच श्रद्धालु इसी पानी में स्नान कर रहे हैं। गंदे पानी से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है। सीताद्वार के महंत संतोष दास ने बताया कि सरोवर की सफाई और जलकुंभी हटाने के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों और संबंधित लोगों को बताया है। उनका कहना है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से सरोवर की सफाई कराने, जलकुंभी हटाने और साफ पानी की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि कार्तिक पूर्णिमा के पांच दिवसीय मेले से पहले सफाई कब होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here