श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट इलाके में बदला-नानपारा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे हरबहादुर और उनके बहनोई मंसाराम घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। मल्हीपुर में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। हरबहादुर अपने बहनोई मंसाराम के साथ हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में रिश्तेदारी से लौट रहे थे, तभी जय पत्तरपुरवा के पास यह हादसा हुआ। एंबुलेंस यूपी 32 बीजी 8816 के ईएमटी अरविंद कुमार पांडेय और पायलट सुरजीत कुमार तिवारी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
और पढ़ें
›
धौरहरा में साइकिल सवार गिरा:सिर में चोट, अस्पताल में भर्ती, सामने से आ रही गाड़ी की रोशनी से हादसा
›
बघाड़ी से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकली:डीजे की धुन और जयकारों के बीच श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सजी प्रतिमा लेकर लालगंज घाट की ओर रवाना
›
XUV कार-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल:गिलौला के मैरिया तिराहे पर भिड़ीं गाड़ियां, चालक मौके से फरार
