श्रावस्ती में बाइक पलटने से युवक घायल:प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया

0
4

श्रावस्ती में नेशनल हाईवे-730 पर महामाया डिग्री कॉलेज के पास बाइक पलटने से मोहम्मद फरहान (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया।
सिरसिया थाना क्षेत्र के मदारगढ़ निवासी फरहान, अजीजुर रहमान के बेटे हैं। शुक्रवार को वे बाइक से कटरा की ओर से इकौना आ रहे थे। महामाया डिग्री कॉलेज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और फरहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया। घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here