शॉर्ट सर्किट से चाय की दुकान में आग लगी:बस्ती के सोनहा थाने के पास दुकान में रखा कैश, बिस्कुट, नमकीन और पान मसाला जला

0
2

बस्ती जिले के नगर पंचायत भानपुर में सोनहा थाने के पास एक चाय की दुकान में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा कैश और सामान जल गया। आसपास के लोगों ने आग देखकर मौके पर पहुंचकर उसे बुझाया। तब तक दुकान में रखे बिस्कुट, नमकीन, पान मसाला और नकदी जल चुके थे। सोनहा गांव के राजेश उर्फ भोला थाने के पास मकान बनाकर चाय की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उनका बेटा कृष्णा दुकान पर था। इसी दौरान बिजली का तार शॉर्ट हुआ और उससे निकली चिंगारी से आग लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here