श्रावस्ती में नाबालिग किशोरी एक सप्ताह से लापता:परिजनों ने गांव के युवक पर साथ ले जाने का आरोप लगाया, पुलिस अधिकारियों से गुहार

0
0

श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 अक्टूबर को नाबालिग किशोरी लापता हो गई। एक सप्ताह बाद भी उसका पता नहीं चला है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने 26 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया।
पिता के मुताबिक, किशोरी 25 अक्टूबर को घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
पिता का आरोप है कि किशोरी पहले गांव के एक युवक से मोबाइल पर बात करती थी। घटना के बाद से युवक भी लापता है और उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक किशोरी को अपने साथ ले गया है।
परिजनों का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला है। उसकी मां ने पुलिस अधीक्षक और डीआईजी देवीपाटन मंडल से मामले में हस्तक्षेप कर बेटी को जल्द खोजने की गुहार लगाई है।
परिवार ने पुलिस से किशोरी की तलाश तेज करने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here