श्रावस्ती में जंगली जानवर से टकराकर दो बाइक-सवार गंभीर घायल:नानपारा से लौटते समय हुआ हादसा, मल्हीपुर से भिनगा जिला अस्पताल रेफर

0
11

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। नानपारा में मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे हरबहादुर (19) और बालसूराम (41) की बाइक जंगली जानवर से टकरा गई। यह घटना हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला गिरंट मार्ग पर सुजानडीह जंगल के पास हुई। अचानक जंगली जानवर सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here