Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ जमुनहा में नुक्कड़ नाटक से पोषण का संदेश:जन्म के एक घंटे में...

जमुनहा में नुक्कड़ नाटक से पोषण का संदेश:जन्म के एक घंटे में स्तनपान और 6 माह तक सिर्फ मां का दूध देने की दी जानकारी

जमुनहा ब्लॉक में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत कंपोजिट विद्यालय लालबोझा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रोग्रेसिव फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मां और बच्चे के पोषण, स्तनपान और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कलाकारों ने स्थानीय और आसान भाषा में नुक्कड़ नाटक के जरिए पोषण से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को स्तनपान कराने, पहले 6 महीने तक केवल मां का दूध देने और इसके बाद पूरक आहार शुरू करने के महत्व के बारे में बताया गया। माताओं के पोषण और एनीमिया से बचाव के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के डीपीएम नीरज वर्मा, बीपीएम अजय कुमार और कंपोजिट विद्यालय लालबोझा के शिक्षक मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। डीपीएम नीरज वर्मा ने कहा कि कुपोषण खत्म करने के लिए परिवार और समाज की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से बच्चों के वजन और उनके विकास की नियमित निगरानी करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, स्कूली बच्चे और ग्रामीण शामिल हुए। अंत में सभी ने बच्चों के बेहतर पोषण और कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here