Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्रावस्ती में पुलिस ने महिलाओं-छात्राओं को सुरक्षा के गुर सिखाए:साइबर अपराध से...

श्रावस्ती में पुलिस ने महिलाओं-छात्राओं को सुरक्षा के गुर सिखाए:साइबर अपराध से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी

श्रावस्ती जिले में पुलिस महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर शक्ति मोबाइल टीम ने स्कूलों, गांवों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर चौपाल लगाकर लोगों से बातचीत की। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्हें घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और आत्मरक्षा के साथ-साथ महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी जा रही है। स्कूलों में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, स्कूल में सुरक्षित माहौल, सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल के तरीके बताए जा रहे हैं। साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को फर्जी लिंक, फिशिंग कॉल और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने को कहा गया। पुलिस ने बताया कि ओटीपी और बैंक से जुड़ी जानकारी किसी से शेयर न करें। अगर साइबर ठगी हो जाए, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। महिलाओं और लड़कियों को कई हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। इनमें 1090 महिला पावर लाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 108 एंबुलेंस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध, आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं से जुड़े पंपलेट भी बांटे गए। पुलिस के मुताबिक, इन कार्यक्रमों का मकसद महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों और मिलने वाली मदद की जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here