Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ महराजगंज में पोखरी की जमीन से हटा अवैध कब्जा:धारा 67 के तहत...

महराजगंज में पोखरी की जमीन से हटा अवैध कब्जा:धारा 67 के तहत हुई कार्रवाई, पक्के मकान तोड़े गए; भारी पुलिस बल तैनात

महराजगंज जिले में सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। ताजा मामला फरेंदा तहसील के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा राजा गांव का है। यहां पोखरे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया। अतिक्रमण हटाने के लिए पक्के मकानों को ध्वस्त किया गया और जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारकों ने थोड़ा विरोध भी किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया। एडीएम डॉ. प्रशांत ने बताया कि यह कार्रवाई नियमों के मुताबिक बेदखली का आदेश पारित होने के बाद की गई है।
यह पूरा मामला फरेंदा तहसील के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महाराजा गांव का है। यहां कुछ लोगों ने आराजी संख्या 554 रकबा 0.049 हेक्टेयर जमीन पर अवैध पक्के निर्माण करा लिए थे। यह जमीन सरकारी रिकॉर्ड में पोखरी के रूप में दर्ज है।
इस मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश 4 जून को पारित किया गया था। इस आदेश का पालन कराने के लिए आज राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर से बने पक्के मकानों को तोड़कर अतिक्रमण हटाया। एडीएम ने बताया कि कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए सार्वजनिक जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here