श्रावस्ती जिले के गिलौला विकासखंड में सिसवारा-भिनगा संपर्क मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 50 वर्षीय इब्राहिम गंभीर रूप से घायल हो गए। इब्राहिम अपनी मोटरसाइकिल से गिलौला की तरफ जा रहे थे। तभी सिसवारा की तरफ से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इब्राहिम का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। उनकी मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायल इब्राहिम वहीं गिर गए। ग्रामीणों की मदद से उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम इब्राहिम, निवासी भिनगा, श्रावस्ती बताया। उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। वे अपने निजी वाहन से इब्राहिम को जिला अस्पताल ले गए। घटना स्थल पर राजकुमार तिवारी, कैलाश सिंह, राम प्रसाद भार्गव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर, बुजुर्ग घायल:जिला अस्पताल रेफर, सिसवारा-भिनगा मार्ग...




















