श्रावस्ती के जमुनहा बाजार में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या को लेकर स्थानीय प्रतिनिधि और समाजसेवी मसूद आलम उरलाहवा स्थित पावर हाउस पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और क्षेत्र में बिजली संकट की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि जमुनहा बाजार के व्यापारी और आम नागरिक बिजली की अनियमित आपूर्ति और अघोषित कटौती से परेशान हैं। इससे लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है और बाजार का कारोबार भी बुरी तरह से ठप पड़ गया है। पावर हाउस के अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने जल्द से जल्द तकनीकी खामियों को दूर करने और बिजली आपूर्ति में सुधार लाने का आश्वासन दिया है। मसूद आलम ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द जमुनहा बाजार के लोगों को इस बिजली संकट से राहत मिल जाएगी।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ जमुनहा बाजार की बिजली समस्या पर समाजसेवी पहुंचे पावर हाउस:अधिकारियों ने जल्द...
UP: विपक्ष को नींद नहीं आ रही, 2027 में भी दाल...
बलिया: उत्तरप्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विपक्षी दलों पर देश में भ्रम और झूठ फैलाने का गंभीर आरोप...























