BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पीएम की उपलब्धियां और विकसित भारत संकल्प जन-जन तक पहुंचाएंगे:श्रावस्ती के इकौना...

पीएम की उपलब्धियां और विकसित भारत संकल्प जन-जन तक पहुंचाएंगे:श्रावस्ती के इकौना ब्लॉक में कृषि अधिकारियों ने दीप जलाकर मनाया कार्यक्रम

श्रावस्ती जनपद के इकौना विकासखंड में ‘विकसित भारत 2047’ सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना है। इसी क्रम में इकौना ब्लॉक में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।