BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home महराजगंज न्यूज़ निचलौल में 4 मुकदमों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर/मनबढ़ ने तोड़ी ‘डीह बाबा स्थान’...

निचलौल में 4 मुकदमों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर/मनबढ़ ने तोड़ी ‘डीह बाबा स्थान’ की बाउंड्री, गांव में तनाव

0
3

रिपोर्ट:ब्यूरो कार्यालय।

महराजगंज।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचमा में आपराधिक प्रवृत्ति के एक मनबढ़ द्वारा सार्वजनिक संपत्ति व धार्मिक आस्था के केंद्र पर सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। गांव के नामजद अपराधी पुरुषोत्तम गौड़ ने पुलिस और कानून के खौफ को ठेंगा दिखाते हुए ग्राम सभा द्वारा निर्मित ‘डीह बाबा स्थान’ की चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) को जबरन ध्वस्त कर दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल व्याप्त है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे पचमा निवासी पुरुषोत्तम गौड़ पुत्र जमुना ने अचानक डीह बाबा स्थान पर बने बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुराना आपराधिक इतिहास, फिर भी बेखौफ बुलंदी पर मनबढ़ई

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसरुद्दीन अली ने बताया कि आरोपी पुरुषोत्तम गौड़ एक अभ्यस्त अपराधी है, जिसके विरुद्ध निचलौल थाने में पहले से ही 4 अलग-अलग गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण इलाके में उसकी दहशत है। आरोपी आए दिन ग्रामीणों को धमकाने और सार्वजनिक जमीनों पर नीयत खराब करने का काम करता है।

डायल 112 की सूचना, पुलिस से सख्त कार्रवाई की गुहार।

घटना की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि ने तत्काल यूपी 112 को फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके पश्चात थाना प्रभारी निचलौल को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने तथा ध्वस्त बाउंड्री का पुनः निर्माण कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसे आदतन अपराधी पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो वह क्षेत्र की शांति भंग कर सकता है।