BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्रावस्ती के दोदी गांव में विश्वकर्मा पूजा पर सजी भव्य:रात भर चले...

श्रावस्ती के दोदी गांव में विश्वकर्मा पूजा पर सजी भव्य:रात भर चले जागरण में गूंजे भक्ति के स्वर, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

श्रावस्ती के दोदी गांव में श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। इस दौरान गांव में पूजा-अर्चना की गई। पूजा के साथ ही एक भव्य झांकी भी सजाई गई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े। रात में जागरण कार्यक्रम भी हुआ। इसमें कलाकारों ने भक्ति गीत और धार्मिक प्रस्तुतियां दीं। इससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। ग्रामीणों ने उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।