
घुघली गुरुवार शाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक कार्यालय परिसर से लेकर गांव-गांव तक दीप जलाकर इसकी शुरुआत की गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन का भी जिक्र किया। बताया गया कि जन्मदिन के मौके पर गांव-गांव में दीप जलाकर उत्सव मनाया जा रहा है। विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम हुए। पंचायत भवन, अमृत सरोवर, खेल मैदान और मनरेगा पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए गए। कई गांवों में ग्रामीणों ने अपने घरों पर भी दीप रोशन किए। शाम होते ही ग्रामीण इलाके दीपों की रोशनी से चमक उठे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ घुघली में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपजलाकर मनाया उत्सव:ब्लॉक कार्यालय से...






















